Sunday, 12 February 2017

खजूर

खजूर मधुर, शीतल, पौष्टिक और तुरंत शक्ति देने
वाला होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम,
पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस आदि प्रचुर
मात्रा में पाए जाते हैं। खजूर खाने से ब्लड तेजी से
बनता है। यह हृदय और मस्तिष्क को शक्ति देता है। साथ
ही, लीवर के रोगों में
लाभकारी होता है। इसके अलावा, यह वात-पित्त-कफ
नाशक होता है। यह हमारे पाचन तंत्र
को भी पूरी तरह से साफ करता है। आज
हम आपको खजूर के फायदों के बारे में बता रहे हैं।
1-बच्चों के लिए उपयोगी: कमजोर बच्चों को खजूर और
शहद मिलाकर खिलाना बहुत फायदेमंद होता है। जिन बच्चों में रात
को बिस्तर गीला करने की आदत
होती है, उन बच्चों को दूध के साथ खजूर खाने के लिए
दें।
2-पेट के रोग होंगे दूर :इससे आंतों को बल और शरीर
को स्फूर्ति मिलती है। खजूर आंतों के हानिकारक
जीवाणुओं को नष्ट करता है। इसके विशिष्ट तत्व ऐसे
जीवाणुओं को जन्म देते हैं,
जो आंतों की सक्रियता बढ़ाते हैं।
3-मजबूत होंगे दांत :खजूर में मौजूद कैल्शियम
दांतों की कमजोरी को दूर करता है। इसके
अलावा, खजूर में पाया जाने वाला फ्लोरीन नामक मिनरल
दांतों की समस्या को दूर करने में सहायक होता है।
4-ब्लड प्रेशर को काबू करे:खजूर के सेवन से कुछ
ही दिनों में लो ब्लड प्रेशर की समस्या से
छुटकारा मिल जाता है। रोज 3-4 खजूर गर्म पानी में
धोकर खाएं।


- संकलित

No comments:

Post a Comment