Wednesday, 15 February 2017

आरोग्यं

🍃 आरोग्यं :-
🙅 मुंहासों के दाग-धब्बे के लिए घरेलू नुस्खे -------

* टमाटर के रस में रुई भिगोकर दागो पर मलें। या टमाटर में नींबू की दस-बारह बूंदे मिलाएं इस मिश्रण को चेहरे पर मलने से दाग-धब्बे दूर होते हैं।

* जायफल को घिसकर दस पीसी काली मिर्च व थोड़े कच्चे दूध में मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। दो घंटे बाद
चेहरा धो लें।

* मसूर की दाल और बरगद के पेड़ की नर्म पत्तियां पीसकर लेप करें

* सूखी हल्दी की गांठ को नींबू के रस में घिस कर लगाने से
भी दाग- धब्बे तेजी से मिटने लगते हैं।

* त्वचा पर जहां पर चकते हो उन पर नींबू का टुकड़ा रगड़े
या नींबू में फिटकरी भरकर रगड़े। इससे चकते हल्के पड़ जाएंगे
और त्वचा में निखार आएगा।

-संकलित

आरोग्यं

🍃 आरोग्यं-
चमत्कारी मेंहदी*
बालों को झड़ने से रोकने के लिए और मजबूत बनाने के लिए
बालों को भरपूर पोषण मिलना चाहिए। इसके लिए
मेहंदी बहुत फायदेमंद होती है। इसके
लिए एक कप सरसों के तेल को 4 चम्मच मेंहदी के
पत्तों के साथ उबाल लें। इस तेल को एक बोतल में डालकर रख लें
और रोज इस तेल को इस्तेमाल अपने बालों में करें। यह गंजेपन से
बचने के लिए बहुत ही कारगर उपाय माना जाता है।

आरोग्यं

🍃 आरोग्यं-
बेल पत्र के औषधीय प्रयोग ----
- बेल पत्र के सेवन से शरीर में आहार के पोषक तत्व
अधिकाधिक रूप से अवशोषित होने लगते है |

- मन एकाग्र रहता है और ध्यान केन्द्रित करने में
सहायता मिलती है |

- इसके सेवन से शारीरिक वृद्धि होती है |

- इसके पत्तों का काढा पीने से ह्रदय मज़बूत होता है |

- बारिश के दिनों में अक्सर आँख आ जाती है
यानी कंजक्टिवाईटीस हो जाता है . बेल पत्रों का रस
आँखों में डालने से ; लेप करने से लाभ होता है |

- इसके पत्तों के १० ग्राम रस में १ ग्रा. काली मिर्च
और १ ग्रा. सेंधा नमक मिला कर सुबह दोपहर और शाम
में लेने से अजीर्ण में लाभ होता है |

- बेल पत्र , धनिया और सौंफ सामान मात्रा में ले कर
कूटकर चूर्ण बना ले , शाम को १० -२० ग्रा. चूर्ण
को १०० ग्रा. पानी में भिगो कर रखे , सुबह छानकर
पिए | सुबह भिगोकर शाम को ले, इससे प्रमेह और प्रदर
में लाभ होता है | शरीर की अत्याधिक गर्मी दूर
होती है |

-संकलित

आरोग्यं

🍃 आरोग्यं :-
👂 कान में पीब (मवाद) होने परः

1⃣ पहला प्रयोगः
फुलाये हुए सुहागे को पीसकर कान में डालकर ऊपर से नीं बू के रस की बूँद डालने से मवाद निकलना बंद होता है।
मवाद यदि सर्दी से है तो सर्दी मिटाने के उपाय करें। साथ में सारिवादीवटी 1 से 3 गोली
दिन में दो बार व त्रिफला गुग्गल 1 से 3 गोली दिन में तीन बार सेवन करना चाहिए।

2⃣ दूसरा प्रयोगः
शुद्ध सरसों या तिल के तेल में लहसुन की कलियों को पकाकर 1-2 बूँद सुबह-शाम कान में डाल ने से फायदा होता है।

- संकलित

आरोग्यं

💮 आरोग्यं-
नीचे लिखी चीजों को अपने आहार में शामिल करें और पाएं गजब
की याददाश्त।
• ब्राह्मी-
ब्राह्मी का रस या चूर्ण पानी या मिश्री के साथ लेने से
याददाश्त तेज होती है। ब्राह्मी के तेल की मालिश से
दिमागी कमजोरी, खुश्की दूर होती है।
• फल-
लाल और नीले रंगों के फलों का सेवन भी याद्दाशत बढ़ाने में
याददाश्त बढ़ाने में मददगार होते हैं जैसे सेब और ब्लूबेरी खाने से
भूलने की बीमारी दूर होती है।
• सब्जियां-
बैंगन का प्रयोग करें। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व दिमाग के
टिशू को स्वस्थ्य रखने में मददगार होते हैं। चुकंदर और प्याज
भी दिमाग बढ़ाने में अनोखा काम करते हैं।
• गेहूं -
गेहूं के जवारे का जूस पीने से याददाश्त बढ़ती है। गेहूं से बने
हरीरा में शक्कर और बादाम मिलाकर पीने से भी स्मरण
शक्ति बढ़ती है।
• अखरोट -
अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स व विटामिन ई भरपूर मात्रा में
पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में मौजूद प्राकृतिक
रसायनों को नष्ट होने से रोककर रोगों की रोकथाम करते हैं। इसमें
उच्च मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है। रोजाना अखरोट के सेवन
से याददाश्त बढ़ती है।

-संकलित

आरोग्यं

🍃 आरोग्यं-
साधारण '' कारगर '' नुस्खे, जो हर दिन आपके काम आएंगे ---

- पके हुए केले को अच्छी तरह से मैश करें और चेहरे पर फेसपैक
की तरह लगाएं। करीब 15 मिनट बाद धो लें। ऐसा करने से चेहरे
की त्वचा में निखार आता है।

- दो चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू के रस का मिश्रण
त्वचा पर लगाएं। करीब 20 मिनिट बाद इसे साफ कर लें,
त्वचा नर्म और मुलायम हो जाएगी।

- एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकालकर इसमें कुछ बूंदें नींबू रस
की मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने से चेहरा चमकने
लगता है।

- बादाम का तेल और शहद बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर
लगाएं। थोड़ी देर रखने के बाद चेहरा धो लें। ऐसा करने से
चेहरा निखर जाता है।

- व्हीट-ग्रास का जूस सुबह खाली पेट पीने से चेहरे
की लालिमा बढ़ती है और खून भी साफ होता है।

- काली कोहनियों को साफ करने के लिए नींबू को दो भागों में
काटें। उस पर खाने वाला सोडा डालकर कोहनियों पर रगड़ें। मैल
साफ हो जाएगा, कोहनियां मुलायम हो जाएंगी।

- बालों में मेथी दाने का पेस्ट बनाकर लगाएं, रूसी दूर हो जाएगी।

- अरण्डी के तेल को नाखूनों की सतह पर कुछ देर हल्के हल्के
मालिश करें। रोजाना सोने से पहले ऐसा करने से नाखूनों में चमक
आ जाती है।

-संकलित

Sunday, 12 February 2017

आलू

आलू

भारत और विश्व में आलू विख्यात है और अधिक उपजाया जाता है| आलू को हमेशा छिलके समेत पकाना चाहिए क्योंकि आलू का सबसे अधिक पौष्टिक भाग छिलके के एकदम नीचे होता है, जो प्रोटीन और खनिज से भरपूर होता है। आलू में स्टॉर्च, पोटाश और विटामिन ए व डी होता है।

यह अन्य सब्जियों के मुकाबले सस्ता मिलता है लेकिन है गुणों से भरपूर | आलू से मोटापा नहीं बढ़ता| आलू को तलकर तीखे मसाले, घी आदि लगाकर खाने से जो चिकनाई पेट में जाती है, वह चिकनाई मोटापा बढ़ाती है| आलू को उबालकर अथवा गर्म रेत या राख में भूनकर खाना लाभदायक और निरापद है|

आलू में विटामिन बहुत होता है| आलू को छिलके सहित गरम राख में भूनकर खाना सबसे अधिक गुणकारी है|

-भुना हुआ आलू पुरानी कब्ज और अंतड़ियों की सड़ांध दूर करता है| आलू में पोटेशियम साल्ट होता है जो अम्लपित्त को रोकता है|

-चार आलू सेंक लें और फिर उनका छिलका उतार कर नमक, मिर्च डालकर नित्य खाएं। इससे गठिया ठीक हो जाता है|

हरा भाग खतरनाक
-आलू के हरे भाग में सोलेनाइन विषैला पदार्थ होता है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। आलू के अंकुरित हिस्से का भी प्रयोग नहीं करना चाहिए।

-आलुओं में प्रोटीन होता है, सूखे आलू में 8.5 प्रतिशत प्रोटीन होता है| आलू का प्रोटीन बूढ़ों के लिए बहुत ही शक्ति देने वाला और बुढ़ापे की कमजोरी दूर करने वाला होता है|

-आलू में कैल्शियम, लोहा, विटामिन-बी तथा फास्फोरस बहुतायत में होता है| आलू खाते रहने से रक्त वाहिनियां बड़ी आयु तक लचकदार बनी रहती हैं तथा कठोर नहीं होने पातीं|

-इसको छिलके सहित पानी में उबालें और गल जाने पर खाएं।

-यदि दो-तीन आलू उबालकर छिलके सहित थोड़े से दही के साथ खा लिए जाएं तो ये एक संपूर्ण आहार का काम करते हैं|

-आलू के छिलके ज्यादातर फेंक दिए जाते हैं, जबकि अच्छी तरफ साफ़ किये छिलके सहित आलू खाने से ज्यादा शक्ति मिलती है|

- कभी-कभी चोट लगने पर नील पड़ जाती है। नील पड़ी जगह पर कच्चा आलू पीसकर लगाएँ|

- शरीर पर कहीं जल गया हो, तेज धूप से त्वचा झुलस गई हो, त्वचा पर झुर्रियां हों या कोई त्वचा रोग हो तो कच्चे आलू का रस निकालकर लगाने से फायदा होता है।|

-गुर्दे की पथरी में केवल आलू खाते रहने पर बहुत लाभ होता है| पथरी के रोगी को केवल आलू खिलाकर और बार-बार अधिक पानी पिलाते रहने से गुर्दे की पथरियाँ और रेत आसानी से निकल जाती हैं|

-उच्च रक्तचाप के रोगी भी आलू खाएँ तो रक्तचाप को सामान्य बनाने में लाभ करता है|

-आलू को पीसकर त्वचा पर मलें। रंग गोरा हो जाएगा|



- संकलित